Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The four-day Chhath festival begins today with 'Nahay-Khay'.

Pithoragarh News: आज से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पर्व की होगी शुरुआत

Thu, 12 Nov 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The four-day Chhath festival begins today with 'Nahay-Khay'.
पिथौरागढ़। जिले में छठ पूजा पर्व का शुभारंभ 13 नवंबर यानी आज से होगा। जिला मुख्यालय में यूपी और बिहार मूल की महिलाएं आज से चार दिवसीय छठ पर्व का उत्साह के साथ शुभारंभ करेंगी। छठ पूजा के पहले दिन यानी शुक्रवार को महिलाएं नहाय-खाय पर्व मनाएंगी और सूर्य देव की बहन छठी माता पूजा-अर्चना कर पति और बच्चों की दीर्घायु की कामना करेंगी।
विज्ञापन

नहाय-खाय पर्व से चार दिवसीय छठ पूजा का शुभारंभ होता है। व्रत रखने वाली महिलाएं नदी या घर में ही स्नान कर पूजा-अर्चना करती हैं। साथ ही सूर्य देव को जल चढ़ाती है। पूजा-अर्चना के बाद महिलाएं लौकी, अरहर दाल की सब्जी और रोटी, चावल ग्रहण करने के साथ नहाय-खाय पर्व मनाएंगी। महिलाएं पूरे दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करती हैं।
विज्ञापन

राकेश कुशवाहा ने बताया कि 13 से 16 नवंबर तक छठ पूजा मनाई जाएगी। दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन महिलाएं उपवास कर संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना कर छठ पर्व मनाएंगी। उषा अर्घ्य के साथ ही छठ पूजा के उपवास का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहाय-खाय पर्व के साथ छठ पूजा की तैयारी शुरू
जिला मुख्यालय में यूपी और बिहार मूल के परिवारों ने नहाय-खाय पर्व के साथ ही छठ पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवार में मौजूद सदस्य नहाय-खाय पर्व शुरू होने के बाद छठ पूजा के लिए फल, दीये, थेकुआ का प्रसाद बनाने के लिए आटा, गुड़, चावल सहित अन्य सामग्री की खरीदारी शुरू करेंगे। इसके साथ ही छठ पूजा स्थल की सफाई का कार्य भी शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed