फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Winners of Shooting in Pithauragarh

बुल्स आई अकादमी के तीन शूटरों का टीम इंडिया ट्रायल्स के लिए चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Winners of Shooting in Pithauragarh
यशस्वी जोशी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बुल्स आई अकादमी चंडाक के शूटरों ने दिल्ली और भोपाल में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रदर्शन कर सीमांत जिले पिथौरागढ़ का नाम रोशन किया है। अकादमी की तीन शूटरों का चयन टीम इंडिया ट्रायल्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली और भोपाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में बुल्स आई की पिस्टल शूटर यशस्वी जोशी 25 मीटर 22 पिस्टल में 541/600 अंक अर्जित किए। उन्होंने पहली बार प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर टीम इंडिया के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

यशस्वी जोशी 10 मीटर पिस्टल में टीम इंडिया की सदस्य हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया और एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप ट्रायल्स में तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूद्राक्षी पाटनी ने पहली बार नेशनल में 10 मीटर पिस्टल में 54000 अंक अर्जित किए। शूटर अंकित धामी ने भोपाल में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 50 मीटर राइफल प्रोन पोजिशन में पहली बार खेलते हुए 608 अंक प्राप्त कर टीम इंडिया ट्रायल्स के लिए क्वालीफाई किया।

अकादमी की शूटर यशस्वी जोशी एशियन ट्रायल्स में चार पोजिशन के साथ उत्तराखंड की एक मात्र महिला शूटर है। बुल्स आई के संस्थापक मनोज जोशी का कहना है कि भविष्य में अकादमी के शूटर मेडल प्राप्त कर अकादमी का नाश रोशन करेंगे। इन खिलाड़ियों की सफलता पर डीएम डॉ. आशीष चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौड़ी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed