फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   When. Udaybunga. village. became. empty. migration.

Pithoragarh News: जब पलायन से खाली हो गया उदयबुंगा गांव तब पहुंचा पानी

Mon, 17 Feb 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
When. Udaybunga. village. became. empty. migration.
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक 2,550 मीटर की ऊंचाई पर स्थित उदयबुंगा गांव में पानी तब पहुंचा जब यह पलायन से लगभग खाली हो गया। थलकेदार के नजदीक बसे इस गांव में महज दो परिवार बचे हैं। इन दो परिवारों की प्यास बुझाने के लिए 42 लाख रुपये की पेयजल योजना बनाई गई है। जल निगम पिथौरागढ़ के अधिशाशी अभियंता रंजीत धर्मसक्तू ने बताया कि जिले के सबसे ऊंचे गांव में एक किमी लंबी पंपिंग योजना से पानी पहुंचाया गया है। पेयजल योजना के निर्माण का उद्देश्य ग्रामीणों को रिवर्स पलायन कराना है ताकि वीरान हो रहा गांव फिर से आबाद हो सके।
विज्ञापन

नगर के नजदीक प्रसिद्ध थलकेदार मंदिर के पास स्थित देवदार गांव के तोक उदयबुंगा में दो से तीन दशक पूर्व 25 से अधिक परिवार थे। यहां पलायन की मुख्य वजह पानी, बिजली और रोजगार रहा। अधिक ऊंचाई पर होने से प्यास बुझाने के लिए पानी और घरों को रोशन करने के लिए बिजली की व्यवस्था नहीं हुई तो अधिकतर ग्रामीण पलायन कर गए। सिर्फ दो परिवारों ने अपना ठौर-ठिकाना कायम रखा। आखिरकार, जल निगम ने थलकेदार मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के साथ ही गांव के दो परिवारों को पलायन से रोकने के लिए 42 लाख की पेयजल योजना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी उठाई।
विज्ञापन



मोबाइल टॉवर के किराये से चलता है घर
पिथौरागढ़। देवदार गांव के ग्रामीण पानी के साथ बिजली, रोजगार के अभाव में पलायन कर गए। ऊंची जगह होने से गांव के दो परिवारों की जमीन पर कई कंपनियों के मोबाइल टॉवर लगाए गए। इन परिवारों को अपनी जमीन पर लगे मोबाइल टॉवरों का किराया मिलने से घर चलाने में दिक्कत नहीं हुई और रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ा। वहीं शुरुआत में मोबाइल टावरों के संचालन के लिए लगे जनरेटर से बिजली मिली तो इन्हें इस समस्या से निजात मिल गई। हालांकि, बाद में यूपीसीएल ने ग्रिड की बिजली से इस गांव को रोशन कर दिया। जल निगम ने पानी पहुंचाकर इन दो परिवारों की प्यास बुझाई। मूलभूत समस्याओं का समाधान होने से इन दो परिवारों ने गांव को पूरी तरह जनशून्य होने से बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
- योजना का उद्देश्य पलायन कर चुके ग्रामीणों को रिवर्स पलायन की तरफ मोड़ना है। उम्मीद है इसमें सफलता मिलेगी। -रंजीत धर्मसक्तू, ईई, जल निगम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed