फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water did not drip from the taps, sent a bill of Rs 2500

Pithoragarh News: नलों से टपका नहीं जल, भेज दिया 2500 रुपये का बिल

Sat, 08 Feb 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 08 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Water did not drip from the taps, sent a bill of Rs 2500
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील के सिर्तोला गांव में जल जीवन मिशन के तहत लगे कनेक्शनों में अब तक पानी नहीं टपका है लेकिन जल संस्थान ने उपभोक्ताओं को हजारों रुपये के बिल भेज दिए हैं। बगैर पानी के लिए उपभोक्ता 2500 से 2900 रुपये तक बिल चुकाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सिर्तोला में योजना के तहत करीब 90 कनेक्शन लगे हैं। इन कनेक्शनों को अब तक जल स्रोत से नहीं जोड़ा गया है। ग्रामीण पुरानी योजना से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। जल संस्थान ने बगैर पानी दिए ही उपभोक्ताओं को हजारों रुपये के बिल थमा दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पुरानी पेयजल योजना से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। जल संस्थान ने नए कनेक्शनों का बिल भेज दिया जो सही नहीं है। बताया कि उन्होंने खुद अपने संसाधनों से गांव तक पानी पहुंचाया है। उम्मीद थी कि नए कनेक्शन लगने के बाद पर्याप्त पानी मिलेगा लेकिन योजना के तहत बना टैंक सूखा है। ऐसे में जल संस्थान का बिल भेजना गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बोले ग्रामीण
जल जीवन मिशन के तहत सूखे कनेक्शन लगाए गए हैं लेकिन इनका बिल भेजा जा रहा है। ऐसा करना गलत है। हमारी प्यास पुरानी योजना से बुझ रही है और नए कनेक्शनों का बिल भेज दिया गया है। - करन रावत।

-
बगैर पानी के बिल भेजना गलत है। सूखे कनेक्शन लगाकर जल संस्थान ने हजारों रुपये के बिल भेजे हैं। पहले कनेक्शनों को योजना से जोड़ा जाए तब जाकर जल संस्थान बिल भेजे। - प्रकाश रावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed