Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Didihat Festival begins with captivating cultural programs

Pithoragarh News: मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ डीडीहाट महोत्सव शुरू

Sun, 22 Nov 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 22 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Didihat Festival begins with captivating cultural programs
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पांच दिवसीय डीडीहाट महोत्सव का रविवार को रंगारंग आगाज हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. माधो सिंह जंगपांगी राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में महोत्सव का विविवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर और अन्य अतिथियों ने किया। इस मौके पर विधायक महर ने कहा कि मेले की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। यही प्रयास पहाड़ की संस्कृति को बचाए रखते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी तो डीडीहाट को सर्वप्रथम जिला बनाया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन जोहार जन जागृति सहित विभिन्न संस्थाओं और स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ऋषेंद्र महर, कांग्रेस नेता आनंद रावत, भुवन पांडे, विक्रम देऊपा, हिमांशु चुफाल, मोहन टम्टा, ललित भंडारी, पुष्पा देऊपा, मेलाधिकारी नगर पालिका ईओ सूरज प्रकाश, सभासद दीपेश जगपांगी, दिवान शाही, नवीन शाही, नईम बक्ख, सिमरन धपवाल, सुजाता देवी, रजनी कन्याल, मनोहर चुफाल, दीपक कन्याल प्रमोद मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed