{"_id":"6b032e8542d7546c590d78b1","slug":"angad-delivered-lord-rams-message-to-ravana-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-149180-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अंगद ने रावण को दिया भगवान राम का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अंगद ने रावण को दिया भगवान राम का संदेश
Sun, 22 Nov 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट में आयोजित रामलीला में अंगद-रावण संवाद और अंगद के भगवान राम के पास पहुंचने तक की लीला का मंचन हुआ। रामलीला में राम के दूत बनकर बाली पुत्र अंगद लंका नरेश रावण के दरबार में गए। अंगद ने रावण को संदेश देते हुए कहा कि तूने भगवान राम की भार्या का अपहरण कर अपना सर्वनाश सुनिश्चित किया है। समय रहते तू राम के शरण में चले जा।
रावण ने अहंकार दिखाते हुए अपनी ताकत का बखान किया। तब अंगद ने रावण को पिता बाली ने अपनी पूंछ में बांधकर छह महीने तक कैद में रखने की याद दिलाई। अंगद ने पैर को जमीन में टिकाकर उठाने के लिए रावण और सेनानायकों को चुनौती दी। जैसे ही रावण अंगद का पैर उठाने को झुका। तभी अंगद ने अपना पैर हटाकर कहा हे मूर्ख तू भगवान राम के पैर छू। इतनी चेतावनी देते हुए अंगद राम के पास आ गए। धर्मानंद भट्ट रावण, नितिन थापा अंगद और दीपक थापा सुग्रीव की भूमिका निभा रहे हैं।