फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water crisis in 27 villages of Gangolihat, leaving all work, children engaged in arranging water

गंगोलीहाट के 27 गांवों में जल संकट, सारा काम छोड़ पानी की व्यवस्था में जुटे बच्चे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in 27 villages of Gangolihat, leaving all work, children engaged in arranging water
गंगोलीहाट में हैंडपंप से पानी भरते बच्चे।गंगोलीहाट में हैंडपंप से पानी भरते बच्चे। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। जल संस्थान के संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण गंगोलीहाट में पेयजल संकट गहरा गया है। 27 गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी जुटाने के लिए दिन तो दूर आधी रात को भी लोग हैंडपंपों की ओर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर जल संस्थान के संविदा कर्मी पिछले चार दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। संविदा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से विभिन्न पेयजल योजनाओं में पानी लिफ्ट होने से लेकर वितरण तक का कार्य प्रभावित हो गया है। नलों में पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। नगर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों की जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई है। इन दिनों गांवों में फसल समेटने और घास काटने का काम चल रहा है। ऐसे में पानी की आपूर्ति करना किसी चुनौती से कम नहीं है। परिवार के अधिकतर लोगों के खेती बाड़ी में व्यस्त होने से अब बच्चे पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

गंगोलीहाट में हड़ताली जल संस्थान कर्मियों ने रविवार को भी कार्य बहिष्कार किया। मनोज सिंह, अनिल पंत, प्रमोद कुमार, बसंत पाठक, सुभाष राम, भगवान सिंह, नरेश कुमार, हेमंत, कमल रावल, गरिमा पाठक, कमल पाठक, शेखर साह, होशियार सिंह हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में आंदोलित संविदा कर्मियों ने रविवार को भी दिया धरना
पिथौरागढ़। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ का धरना प्रदर्शन चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। सभी कर्मियों ने जल संस्थान कार्यालय के परिसर में अध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में धरना दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि उनके आंदोलन की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता है आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मंत्री अंबादत्त पांडे, दिनेश चंद्र, अशोक सिंह महर, महेश, अनिल कुमार, दयाकिशन आदि कर्मी मौजूद रहे। कर्मियों की हड़ताल से पिथौरागढ़ शहर के जीआईसी में तीसरे दिन भी सुबह पानी की आपूर्ति ठप रही। पानी नहीं आने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग महादेव धारे से पानी ढोने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed