{"_id":"5919fa2f4f1c1b3a24f23035","slug":"wait-for-cpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू के लिए अगले हफ्ते का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू के लिए अगले हफ्ते का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Tue, 16 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सीपीयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) का गठन सोमवार को नहीं हो पाया। पुलिस ने अपने स्तर से सीपीयू गठन की तैयारी तो पूरी कर ली है लेकिन अब अगले हफ्ते इसे अस्तित्व में लाया जाएगा। पुलिस के अधिकारी चाहते हैं कि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के हाथों इसका उद्घाटन कराया जाए। पुलिस ने पिछले एक महीने से सीपीयू गठन की तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
सीपीयू की छह टीमों का गठन किया जाएगा। हर टीम में एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल रहेगा। तीन टीम हर समय नगर क्षेत्र गश्त करेगी। एसपी अजय जोशी ने बताया कि आने वाले सप्ताह में सीपीयू अपना काम शुरू कर देगी। उन्होंने बताया कि सीपीयू के लिए आवश्यक सामग्री जुटा ली गई है। हर टीम के पास एक एक मोटरसाइकिल रहेगी।
विज्ञापन
उनको कैमरा दिया जाएगा। सीपीयू का मुख्य काम यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना होगा। नगर में हाल के दिनों में वाहनों की संख्या बढ़ने, पार्किंग का इंतजाम न होने के कारण जाम की समस्या बढ़ने लगी है। सीपीयू गठन के पीछे यातायात व्यवस्था में सुधार लाना ही प्रमुख रहा है।
विज्ञापन
सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि सीपीयू गठन की सारी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए तेज तर्रार पुलिस कर्मियों का चयन कर लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीपीयू गठन के बाद नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अब वह यातायात नियमों का पालन करने के लिए ज्यादा सजग रहें।