Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Charchum India-Nepal motor bridge inaugurated; vehicular movement between the two countries begins

पिथौरागढ़: छारछुम-असिगाड़ मोटर पुल का उद्घाटन, दोनों देशों के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू

Mon, 23 Nov 2026 03:48 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Nov 2026 03:48 PM IST
सार

भारत और नेपाल के सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए आवागमन की राह आसान हो गई है। मंगलवार को छारछुम-असिगाड़ मोटर पुल का दोनों देशों के अधिकारियों ने विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।

विज्ञापन
Charchum India-Nepal motor bridge inaugurated; vehicular movement between the two countries begins
छारछुम-असिगाड़ मोटर पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा पर छारछुम में बने छारछुम-असिगाड़ मोटर पुल का मंगलवार दोपहर 2:15 बजे विधिवत उद्घाटन किया गया। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष भटगांई और नेपाल के दार्चुला के मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ) वर्तराज पौडेल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर पुल का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान 10 से अधिक वाहनों की आवाजाही हुई।

विज्ञापन

इस मौके पर नेपाल की ओर से एपीएफ के एसपी गुनराज न्यूपाने, नेपाल पुलिस के डीएसपी गौरव महत और कस्टम अधीक्षक मधु खनाल मौजूद रहे। वहीं भारत की ओर से एसपी अक्षत प्रहलाद कोंडे, 11वीं वाहिनी एसएसबी के डीआईजी एस. सुब्रमणियम, कमांडेंट डॉ. अतुल राय, एसडीएम आशीष जोशी, कस्टम विभाग के कमिश्नर मयंक शर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद राशिद खान सहित दोनों देशों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

उद्घाटन के दौरान छारछुम की सामाजिक कार्यकर्ता छोरी देवी के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं ने अधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। रं समाज के महिला और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed