{"_id":"616b11e206c8aa46ce009d1b","slug":"vollyball-match-in-gic-garkha-pithoragarh-news-hld4416102119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगाली ने जीता राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगाली ने जीता राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला
विज्ञापन
जीआईसी गर्ख में राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला खेलने से पूर्व अतिथियों के सा?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जीआईसी गर्खा के खेल मैदान में शनिवार से 19वीं स्व. मनमोहन सिंह कन्याल स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता और गर्खा सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ हो गया है।
इसमें सिंगाली ने ओगला को 26-24, 14-25, 25-23 से हराकर उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। विक्रम बिष्ट, भुवनेंद्र भंडारी रेफरी, भुवन जोशी, निरंजन बिष्ट स्कोरर रहे। सीबीएस कन्याल, गोविंद भंडारी, धीरज खड़ायत ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षाविद् पूर्व बीईओ मदन सिंह कन्याल और विशिष्ट अतिथि राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के संयोजक देवराज सिंह कन्याल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष चंद्रबहादुर सिंह कन्याल, वीरेंद्र कन्याल, धीरज खड़ायत, सुरेंद्र कन्याल, कुंदन कन्याल, सुनील पोखरिया, गोपाल खोलिया, शेखर कन्याल, कुशल कन्याल, नंदन कन्याल आदि थे।
कार्यक्रम के संयोजक देवराज कन्याल ने बताया कि पहले चरण का फाइनल 18 अक्तूबर को होगा। 20 अक्तूबर से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले शुरू होंगे। इसका फाइनल 22 अक्तूबर को होगा। उसी शाम गर्खा सांस्कृतिक महोत्सव होगा, जिसमें पड़ोसी देश नेपाल, मथुरा, कुमाऊं-गढ़वाल के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।