फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Viral, who suffered several Vnrawat

वायरल की चपेट में आए कई वनरावत

Mon, 08 Aug 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Updated Mon, 08 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
वनरावतों के गांव च्युरानी में वायरल का प्रकोप फैल गया है। हर घर में दो तीन लोग बीमार पड़े हैं।
विज्ञापन


25 परिवारों वाले इस गांव में  कई लोगों के बीमार होने से प्रशासन में हड़कंप मचा है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम गांव रवाना हो गई है। बताया गया है कि गांव के लगभग सभी लोगों को बुखार, खांसी, गले में दर्द, नाक बहना, जोड़ों में दर्द जैसी शिकायत हो रही है। गांव के मान सिंह के तीन वर्षीय बेटे बलवंत की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है। उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया।


तहसीलदार पीसी पंत के निर्देश पर गांव पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक विजय शाह ने बताया कि गांव में कई लोग बीमार पड़े हैं। आसपास के अस्पतालों में चिकित्सा की सुविधा न होने के कारण लोग ज्यादा दिक्कत में हैं। उधर, सीएमओ डॉ. यूएस अधिकारी ने दवाओं के साथ डॉक्टरों की एक टीम को च्युरानी गांव भेज दिया है।
विज्ञापन


बुखार, खांसी की दवा के साथ टीम को एंटीबायोटिक भी दी गई है। जब तक सभी स्वस्थ नहीं हो जाते तब तक टीम को गांव में ही बने रहने के लिए कहा गया है। इधर, जानकारी मिली है कि घाटी वाले इलाकों में भी वायरल तेजी से फैल रहा है। जौलजीबी के घाटी वाले इलाकों में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि इन इलाकों में कहीं पर भी चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed