फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vin won the district-level cricket tournament

विण ने जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता जीती

Fri, 20 Jan 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
Vin won the district-level cricket tournament
पिथौरागढ़ स्टेडियम में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेलने को तैयार खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

17 वर्ष से कम आयु के बालकों की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता विण की टीम ने जीत ली है। फाइनल में विण ने डीडीहाट की टीम को 52 रनों से हराया। विण के रोहित रावत को मैन ऑफ द सिरीज और विण के कप्तान तारेंद्र महर को बेस्ट ऑल राउंडर का खिताब दिया गया।

विज्ञापन


विण की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। रोहित रावत ने शानदार 60 और हिमालय धामी ने 31 रनों का योगदान दिया। डीडीहाट के गेंदबाज लोकेश ने 3 विकेट लिए। जवाब में डीडीहाट की टीम 123 रन ही बना पाई। डीडीहाट के अभिषेक डसीला ने 27 रन बनाए। विण के तारेंद्र ने दो विकेट लिए। निर्णायक नीरज सौन, दीपक कुमार, कवीरा बिष्ट थे। स्कोरिंग अभि चंद ने की। मुख्य कोषाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद कांडपाल, विशिष्ट अतिथि जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डा. पीके जोशी ने विजेता-उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


कनालीछीना ने उद्घाटन मैच जीता
पिथौरागढ़। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में देवसिंह के मैदान में स्वर्गीय लाला ओमकार गुप्ता मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में एमआई इलेवन ने नीरज के 58 रनों की मदद से 170 रन बनाए। जवाब में कनालीछीना की टीम ने 54 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोबिन ने 30 रन बनाए। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए रोहित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर रोहित सामंत, नरेश भंडारी, स्कोरर प्रशांत भैसोड़ा थे। कमेंट्री ललित बोहरा ने की। इससे पहले मुख्य अतिथि दीपक लुंठी, जीएस बुदियाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमथल ने बांसबगढ़ को हराया
थल। आमथल ने बांसबड़ को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। बांसबगढ़ की टीम ने 10 ओवर में 106 रन बनाए। राजू ने 26, आमथल के दीपेश ने तीन, जगदीश और पप्पू ने दो-दो, हर्ष ने एक विकेट लिया। जवाब में आमथल ने 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मनीष ने 19 रन बनाए। बांसबगढ़ के महिपाल ने चार, जीवन ने दो, प्रदीप और मयंक ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्ष को दिया गया। अंपायर नवीन कार्की, सागर कुमार, स्कोरर चंदन चंद थे। कमेंट्री नरेश आर्या ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed