फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers take over after Corona transition, ban on entry of outsiders

कोरोना संक्रमण के बाद ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Villagers take over after Corona transition, ban on entry of outsiders
जिला मुख्यालय से सटे पौण गांव के मुख्य मार्ग पर पहरा देती महिलाएं और अन्य। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कोरोना के बढ़ते मामले सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। 18 जुलाई से ही लोग गांव के मुख्य मार्ग पर तैनात हो गए हैं। गांव में आने वाले लोगों को मुख्य मार्ग से ही वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर से सटे पौण, पपदेव, बडौली, हुड़ेती, टकाड़ी में ग्रामीणों ने नोटिस लगा दिया है, जिसमें स्पष्ट लिखा है कि कोरोना के कारण बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक। पौण ग्राम में प्रधान जानकी देवी के नेतृत्व में लोग सुबह और शाम मुख्य मार्ग पर पहरा दे रहे हैं। प्रधान संगठन के महिपाल वल्दिया ने कहा कि कोरोना को गांव से दूर रखना है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र वल्दिया ने कहा कि कोरोना को लेकर गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पपदेव गांव में प्रधान सुनीता देवी के नेतृत्व में युवा लिंक मार्ग पर नजर रखे हैं। राजेश कुमार बब्लू ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अब बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हुड़ेती की प्रधान कल्पना ने कहा कि कोरोना जब तक समाप्त होने होगा तब तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed