Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers made aware of disaster preparedness through a mock drill

Pithoragarh News: मॉक ड्रिल से आपदा के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

Sun, 29 Nov 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 29 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers made aware of disaster preparedness through a mock drill
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में आपदा प्रबंधन और बचाव पर मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इस दौरान ग्रामीणों को आपदा की स्थिति में त्वरित बचाव, राहत और सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। युवक और महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने आपदा की काल्पनिक स्थिति पैदा कर आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके और राहत कार्य प्रदर्शित किए। उप जिलाधिकारी खुशबू पांडेय ने कहा कि यह प्रदर्शन जान-माल के नुकसान को कम करने के उद्देश्य से किया गया। इसमें राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन, अग्निशमन विभाग, एसडीआरएफ, एसएसबी, आईटीबीपी आदि विभागों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन

पिथौरागढ़ और झूलाघाट कोतवाली को मिले नए प्रभारी
पिथौरागढ़/टनकपुर। कोतवाली पिथौरागढ़ और झूलाघाट को नए थाना प्रभारी मिले हैं। निरीक्षक नीरज भाकुनी ने पिथौरागढ़ और निरीक्षक सतीश शर्मा ने झूलाघाट कोतवाली का प्रभार संभाल लिया है। निरीक्षक भाकुनी ने कहा कि शहर की यातायात और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नशे पर अंकुश लगाने और साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। वहीं नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील टनकपुर कोतवाली में काशीपुर से आए निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने चार्ज संभाला लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था और नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक रहेगी। संवाद
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ित को मुआवजा देने की मांग
बंगापानी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत सीलिंग के सेरा तोक निवासी कल्याण सिंह राणा को उचित मुआवजा और राहत प्रदान करने की मांग करते हुए सीमांत डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व कल्याण सिंह के आवासीय मकान में आग लगने से घर और उसमें रखी सभी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। इस घटना में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है, लेकिन प्रशासन ने पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा नहीं दिया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड़ीनाग वासियों का आंदोलन जारी, आश्वासन नहीं धरातल पर काम शुरू करने की मांग
- तीन सूत्री मांग पर दो सप्ताह से जारी है आंदोलन, वार्ता, आश्वासन अब रहे हैं बेनतीजा
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तीन सूत्री मांग पर नगर में पिछले दो सप्ताह से व्यापारी और क्षेत्र के लोग आंदोलन कर रहे हैं। लगातार धरना-प्रदर्शन और प्रशासन से बेनतीजा वार्ता के बीच भाजपा नेता करम राम ने देहरादून में शहरी विकास अनुभाग के सचिव और स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात कर आंदोलनकारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया, जिस पर उन्होंने शासन स्तर पर शीघ्र मांगें पूरी होने का आश्वासन दिया। इस पर करम राम ने लोगों से आंदोलन को समाप्त करने का अपील की।
व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि बेड़ीनाग महाविद्यालय की सड़क का सुधारीकरण, सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा देने और महाविद्यालय के खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग लंबे समय से है। इस दौरान गणेश रावत, खुशाल कार्की, दयाल सिंह डोबाल, गंगा सिंह सांमत, हरीश डसीला, राहुल डांगी सहित आदि मौजूद रहे। संवाद

दो सूत्री मांगों के लिए पीआरडी जवानों ने भरी हुंकार
लोहाघाट (चंपावत)। मूल वेतन के साथ ही महंगाई भत्ता देने और 365 दिन का रोजगार देने की मांग के लिए लोहाघाट, बाराकोट और पाटी में पीआरडी जवानों ने धरना-प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। रविवार को पीआरडी जवानों ने धरना देकर नारेबाजी की। लोहाघाट में ब्लॉक कमांडर दीपक सिंह मेहता के नेतृत्व में पीआरडी जवानों ने युवा भवन में धरना दिया। बाराकोट में ब्लॉक कमांडर ओम प्रकाश के नेतृत्व में पीआरडी जवानों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। वहीं पाटी में प्रकाश के नेतृत्व में जवानों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed