फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers demonstrating over power shortage

बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 09 Aug 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrating over power shortage
बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नैनीसैनी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से क्षेत्रवासी परेशान हो गए हैं। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों को कहना है कि नैनीसैनी क्षेत्र से लगी बीस ग्रामसभाओं में कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


मात्र चार घंटे बिजली रहने के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में असर पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग बिजली से संबंधित अपने आवश्यकीय काम नहीं कर पा रहे हैं। प्रधान संगठन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह का कहना है कि क्षेत्र की विद्युत सप्लाई के लिए अलग फीडर होना चाहिए जिससे विद्युत व्यवस्था सुचारू रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में बिजली कटौती बंद किए जाने और सातशिलिंग फीडर अलग किए जाने की मांग की है। बड़े इलाके का एक ही फीडर होने से उसमें लोड बढ़ रहा है और अक्सर बिजली का संकट बना रहता है। कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में हरीश कुमार, राजेंद्र जोशी, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेश दयाल, विनोद देवलाल, रेनू देवी, महेंद्र सिंह, जानकी देवी आदि समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed