{"_id":"662e83fee02e62704703e1d4","slug":"villager-dies-after-falling-into-ditch-during-storm-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-112722-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अंधड़ के दौरान ग्रामीण की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अंधड़ के दौरान ग्रामीण की खाई में गिरने से मौत
Sun, 28 Apr 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत बलुवाकोट के तोक थौड़ा निवासी गोविंद राम (40) की अंधड़ के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई। शनिवार देर शाम को गोविंद राम मजदूरी कर घर लौट रहा था। बादलों की तेज गरज और चमक के साथ चले अंधड़ से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में गिर गया।
बीडीसी सदस्य पुष्कर राम ने बताया कि देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर उसकी पत्नी पुष्पा देवी और अन्य ग्रामीणों ने खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह उसका मोबाइल और चप्पलें खाई के पास मिलीं।
जब खाई में खोज की गई तो उसका शव नजर आया। इसकी सूचना मृतक के छोटे भाई भूपेंद्र ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए धारचूला भेज दिया है। घटना से गोविंद राम की पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान पूरन ग्वाल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद