फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vetrarinary Hospital in Pithauragarh

Pithoragarh News: पॉली क्लीनिक में होगा पशुओं का अल्ट्रासाउंड, एक्सरे

Mon, 24 Apr 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Vetrarinary Hospital in Pithauragarh
पिथौरागढ़ के जिला मुख्यालय में बन रहा पशु पॉली क्लीनिक। संवाद
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में चल रहा पशु पॉली क्लीनिक का निर्माण कार्य 50 फीसदी पूरा कर लिया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद यहां पर पशुओं के कई प्रकार के ऑपरेशन और अन्य जरूरी जांचें हो सकेंगी। पॉली क्लीनिक का काम पिछले साल शुरू किया गया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पशु चिकित्सालय को पॉली क्लीनिक का रूप दिया जा रहा है। ढाई करोड़ की लागत से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण में करीब एक करोड़ की राशि का व्यय कर ली गई है। अब डेढ़ करोड़ की राशि निर्माण के लिए शासन से अगले माह मिल जाएगी। निर्माण कार्य जून 2023 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

पॉली क्लीनिक में मवेशियों की गंभीर बीमारियों का इलाज, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, रक्त, यूरिन, गोबर की जांच, सर्जरी और पोस्टमार्टम जैसी सुविधा भी मिलेगी। पशुओं की जरूरी जांचें भी अस्पताल में आसानी हो जाएंगी। उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी ने बताया कि तीन तरह की मशीनें मिल गई हैं। दो ब्लड संबंधित और एक यूरिन जांच की मशीन है। एक ब्लड मशीन से ग्लूकोज आदि निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed