{"_id":"6769a0476a0afd710e02a255","slug":"vehicle-given-minor-children-challan-issued-parents-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-121840-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नाबालिग बच्चों को दिया वाहन, दो अभिभावकों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नाबालिग बच्चों को दिया वाहन, दो अभिभावकों का किया चालान
Mon, 23 Dec 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को वाहन देने पर अभिभावकों का एमवी एक्ट के तहत 50,000 का चालान किया है।
रविवार को सीओ परवेज अली के निर्देशन में कोतवाली पिथौरागढ़ के उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट की टीम ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दो नाबालिग चालकों को दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा।
उन्होंने दोनों के अभिभावकों को बुलाया और उनकी काउंसलिंग की। इस दौरान दोनों नाबालिगों को उनके अभिभावकों को सौंपकर उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199 के तहत 25-25 हजार रुपये का चालानी कार्रवाई कर वाहन सीज किया।
सीओ परवेज अली ने कहा कि नाबालिगों को वाहन देना कानूनी अपराध है। इस प्रकार की लापरवाही से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है। कहा यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।