फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Valid list of 18 candidates released in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 18 उम्मीदवारों की वैध सूची जारी

Sun, 05 Nov 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 05 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Valid list of 18 candidates released in Pithoragarh
पिथौरागढ़ कैंपस में नामांकन प्रपत्रों की जांच करते निर्वाचन समिति के सदस्य। संवाद 
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में छात्रसंघ चुनाव के लिए आठ पदों के लिए 18 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए। सांस्कृतिक सचिव पद पर एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया गया। जबकि कला, वाणिज्य, विज्ञान, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं कराया। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन




रविवार को पिथौरागढ़ कैंपस में छात्रसंघ चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। छात्र अधिष्ठाता कल्याण डॉ. डीके उपाध्याय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कवींद्र चंद, पीयूष उप्रेती, अनिल सिंह खड़ायत, उपाध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ सिस्ताल, भूपेंद्र सिंह चलाल, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर ललिता बिष्ट, दिशा भट्ट के नामांकन सही पाया।
विज्ञापन




सचिव पद पर मुकेश कुमार, दिनेश प्रकाश, दीपक खड़का, संयुक्त सचिव पद पर नितेश सिंह उपरारी, विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर योगेश सिंह धामी, कबीर सिंह धामी, प्रियांशु सिंह देऊपा, प्रिया धामी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मोहित पांडेय, सांस्कृतिक परिषद सचिव पद के लिए करन चंद्र तिवारी के नामांकन प्रपत्र सही पाए गए। सांस्कृतिक सचिव पद का उम्मीदवार अभिषेक पंत सांस्कृतिक परिषद और सांस्कृतिक क्रियाकलापों में भागीदारी करने का कोई भी प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं करा पाया, जिस कारण नामांकन समिति ने उसका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन प्रपत्रों की जांच प्रो. सरोज वर्मा, शालिनी शुक्ला, कमलेश भाकुनी, गणेश चंद, दीपक कुमार ने की। इस दौरान डॉ. पंकज भट्ट, नीलाक्षी जोशी, पुष्पा पंत जोशी, प्रीति पंत, जगदीश बिष्ट, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे। कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी से उम्मीदवारों से सहयोग की अपील की है। कोतवाल हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।


निर्वाचन समिति का गठन
पिथौरागढ़। एलएसएम पिथौरागढ़ कैंपस में सात नवंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए निर्वाचन समिति का गठन कर लिया गया है। निर्वाचन समिति में 13 प्राध्यापकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिचय पत्रों की जांच के लिए 14 सदस्यों की कमेटी गठित की गई है। आठ सदस्यीय शिकायत कमेटी का गठन किया गया है।
छात्र अधिष्ठाता कल्याण डॉ. डीके उपाध्याय ने चुनाव के दिन कमेटी सुबह से मुख्य प्रवेश द्वार में परिचय पत्रों की जांच करेगी। बिना परिचय पत्र के किसी को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। इस दौरान कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय, प्राचार्य पिथौरागढ़ महाविद्यालय डॉ. पीएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।


-

आज बना लें परिचय पत्र
पिथौरागढ़। छात्र अधिष्ठाता कल्याण डॉ. डीके उपाध्याय ने बताया कि सात नवंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र नहीं बने हैं, वह छह नवंबर को कैंपस में आकर परिचय पत्र बना लें।
नामांकन निरस्त करने से विवाद

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में छात्रसंघ चुनाव के लिए सांस्कृतिक सचिव पद के उम्मीदवार का नामांकन निरस्त होने के कारण विवाद पैदा हो गया। उम्मीदवार अभिषेक पंत के समर्थकों का कहना है कि सभी प्रपत्र नामांकन के दौरान जमा किए थे, लेकिन निर्वाचन समिति ने कहीं खो दिए हैं। इसे लेकर देर रात तक विवाद होता रहा। अभिषेक अभाविप समर्थित प्रत्याशी है।


लोहाघाट में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में मतदान की नौबत नहीं आएगी। प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता और छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. रवि सनवाल ने बताया कि रविवार को सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र भरा गया है। नामांकन, नाम वापसी और जांच के बाद एक-एक प्रत्याशी रहने से यहां मतदान नहीं होगा। सभी प्रत्याशी विद्यार्थी परिषद से संबद्ध हैं। ऐसे में निर्विरोध चुनाव तय है।
अध्यक्ष पद पर रितिक ढेक, उपाध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश पांडे, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए संजना बिष्ट, सचिव मनीष सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव पंकज विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष साहिल अधिकारी, सांस्कृतिक सचिव अनीषा फर्त्याल, विवि प्रतिनिधि प्रवीण सिंह, कला संकाय प्रतिनिधि निकिता गिरी के नामांकन सही पाए जाने से निर्विरोध निर्वाचन तय है।

वाणिज्य और विज्ञान प्रतिनिधि के लिए कोई भी नामांकन नहीं हुआ। चुनाव प्रक्रिया में चुनाव समिति सदस्य डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. उमेश आर्या, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सोनाली कार्तिक, डॉ. दिनेश राम आदि ने सहयोग किया। बाद में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed