फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vaccination

टीकाकरण में ऊंचाइयां छू रहे स्वास्थ्य कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vaccination
व्यास घाटी के चीन सीमा से सटे देश के अंतिम गांव कुटी 12303फुट पर टीकाकरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अति दुर्गम और दूरस्थ इलाकों में जा रही है। कई बाधाओं का सामना करने के बाद भी उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अंतिम व्यक्ति तक वैक्सीन का सुरक्षा कवच पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चीन सीमा से सटे 12303 फुट की ऊंचाई पर स्थित देश के अंतिम गांव कुटी में लगभग 100 लोगों का टीकाकरण किया।
विज्ञापन

एएनएम कविता रौंकली, बीआरसी समन्वयक शंकर दत्त भट्ट, आभा फकलियाल और हिरंदा कुटियाल की टीम गुंजी, नाबी और रोंगकांग में 150 लोगों का टीकाकरण करने के बाद देश के अंतिम गांव कुटी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां टीकाकरण के लिए वैक्सीन खत्म होने के बाद बुधवार को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने हेलीकॉप्टर से वैक्सीन की 100 डोज गुंजी पहुंचाई। वैक्सीन मिलने के बाद टीम ने व्यास घाटी के अंतिम गांव कुटी में टीकाकरण किया। कुटी से वापसी के दौरान शुक्रवार को गुंजी, नाबी, रोंगकांग और नपलच्यू में छूटे लोगों का टीकाकरण किया गया।
लोगों ने जताया आभार
गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल, गुंजी प्रधान सुरेश गुंज्याल, रोंगकांग प्रधान अंजू रौंकली, नाबी प्रधान सनम नबियाल और कुटी निवासी हरीश कुटियाल ने टीकाकरण कराने के लिए डीएम डॉ. आशीष चौहान और सीएमओ डॉ. एचसी पंत का आभार प्रकट किया है।
उनका कहना है कि माइग्रेशन में गए काफी लोगों को दूसरी डोज लगानी है। सड़क बंद होने के कारण ये लोग धारचूला नहीं आ पा रहे थे। टीकाकरण टीम स्वयं ही गांव में आ जाने से लोगों को काफी राहत मिली है और साथ ही लोगों का 1000 -1200 रुपये वाहन का किराया भी बच गया है।

धारचूला के 62 गांवों में 41 टीमें करेंगी टीकाकरण
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 62 ग्राम सभाओं में टीकाकरण के लिए 41 टीमें बनाई हैं। इसमें 27 टीमों को सड़क और 14 टीमों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि एक सप्ताह में लगभग 12 हजार लोगों को वैक्सीन लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed