फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News: Congress candidate Pradeep Tamta targeted BJP

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस नेता ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए, कहा- चुनाव के बाद या लोकतंत्र रहेगा या तानाशाही

Sat, 16 Mar 2024 01:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 16 Mar 2024 01:15 PM IST
सार

Pithoragarh: कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के प्रत्याशी चुने जाने के बाद पहली बार पिथौरागढ़ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Congress candidate Pradeep Tamta targeted BJP
कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के प्रत्याशी चुने जाने के बाद पहली बार पिथौरागढ़ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर सांसद अजय टम्टा और केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में कांग्रेस उम्मीद्वार प्रदीप टम्टा ने कहा कि वर्ष 2024 को लोकसभा चुनाव भारतीय लोकतंत्र का भविष्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद या लोकतंत्र रहेगा या तानाशाही रहेगी। उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड का खुलासा हुआ है। जिससे साफ पता चलता है कि या तो हमारे साथ खड़े रहो। वरना किसी की दुकान, राजनीति को नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने उत्तराखंड को ग्रीन बोनस देने की उनकी मांग को स्वीकृति दी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे कूड़ेदान में डाल दिया।
विज्ञापन


भाजपा ने उत्तराखंड की सैन्य परंपरा और देश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ अग्निवीर योजना लाकर खिलवाड़ किया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर इस योजना को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 साल में टनकपुर- बागेश्वर रेल लाइन निर्माण का मुद्दा भाजपा सरकार ने आगे नहीं बढ़ाया। चीन सीमा की दूरी को कम करने के लिए बनाई जा रही टनकपुर-जौलजीबी सड़क निर्माण को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आज पर्वतीय खेती समाप्त होने को है हिमालयी राज्यों से हो रहा पलायन सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- CM Dhami: जसपुर में सीएम पुष्कर सिंह, लाभार्थी सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग; विकास कार्यों का लोकार्पण किया

भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे 
कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक मयूख महर ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नितियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र लुंठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, त्रिलोक महर, पूर्व प्रमुख प्रशांत पाटनी, युकां जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed