फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand Faundation Day In Pithauaragarh

पिथौरागढ़ में लोक कलाकारों ने बांधा समा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Faundation Day In Pithauaragarh
पिथौरागढ़ में लोक कलाकारों को सम्मानित करते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस के तहत मनाए जा रहे महोत्सव में लोक कलाकारों ने समा बांधा। कलाकारों ने स्थानीय भाषा में कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान लोक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

बुधवार को रामलीला मैदान में कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत ने सरकार की ओर से किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। प्रकाश रावत, भगवती दनपुरिया, भीम राम एंड पार्टी व ज्वालेश्वर ग्रुप ने छोलिया नृत्य और अन्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन

इस दौरान कृषि गोष्ठी का आयोजन कर कृषि विज्ञान केंद्र गैना की वैज्ञानिक डॉ. निर्मला भट्ट ने मशरूम उत्पादन, डॉ. पंचोली ने कीवी उत्पादन, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी और मुख्य उद्यान अधिकारी आरएस वर्मा ने किसानों को कृषि एवं औद्यानिकी की जानकारी दी। वहां डीएम डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को सिखाएं स्थानीय भाषा : डीएम
पिथौरागढ़। रामलीला मैदान में डॉ. परमानंद चौबे की अध्यक्षता में कुमाऊंनी भाषा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विभिन्न कुमाऊंनी, जोहारी, शौका और रं संस्कृति भाषा के कवियों, रचनाकारों कविता पाठ किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी आशीष चौहान ने सभी कवियों, रचनाकारों को सम्मानित किया।

उन्होंने लोगों से अपने बच्चों व नई पीढ़ी को स्थानीय भाषा को सिखाने की अपील की। वहां कुमाऊंनी कवि सरस्वती कोहली, डॉ आनंदी जोशी, नीरज पंत, दिनेश भट्ट, डॉ. दीप चंद्र भट्ट, चिंतामणि जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed