फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two vehicles filled with 120 quintals of illegal gravel and seven tons of stones seized

Pithoragarh News: 120 क्विंटल अवैध रोड़ी और सात टन पत्थर भरे दो वाहन सीज

Thu, 02 May 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles filled with 120 quintals of illegal gravel and seven tons of stones seized
पिथौरागढ़। एसओजी और चौकी घाट पुलिस ने संयुक्त चेकिंग के दौरान 120 क्विंटल अवैध रोड़ी, पत्थर सहित एक टिप्परको सीज किया। एसओजी प्रभारी मनोज पांडेय, चौकी प्रभारी घाट जावेद हसन के नेतृत्व में एसओजी और चौकी घाट पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए राड़ीखूटी रोड पर मटियाल बैंड के पास टिप्पर वाहन संख्या यूके 05सीए0118 को रोककर चेक किया। वाहन चालक कुंडल सिंह निवासी ग्राम निशनी बिना कागजात, रवन्ना के अवैध रूप से 120 क्विंटल अवैध रोड़ी, पत्थर) ले जा रहा था। पुलिस ने वाहन को धारा- 4/21 खान एवं खनन अधिनियम में सीज करते हुए चालक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

इधर प्रभारी एसओजी मनोज पांडेय और एसआई बसंत पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लिंठ्यूड़ा में चेकिंग के दौरान एक टिप्पर को रोककर चैक किया। वाहन चालक राजेंद्र थापा निवासी ग्राम सुजई अवैध रूप से ले जा रहा सात टन पत्थरों से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने वाहन सीज कर चालक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed