फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two people including absconding woman caught in Gangster Act

Pithoragarh News: गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रही महिला सहित दो दबोचे

Tue, 09 Jan 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two people including absconding woman caught in Gangster Act
पिथौरागढ़। गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रही एक महिला सहित दो लोगों कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे नीरज कनौड़िया निवासी एजी-250 शालीमार बाग नई दिल्ली को जाजरदेवल के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा सोनी लोहिया निवासी बिण निकट चैंसर पेट्रोल पंप को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों ने गैंग लीडर पंकज सिंह और गैंग का सदस्य धनेश कुमार लोहिया के साथ मिलकर युवकों से सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

गैंग सरगना और सदस्य धनेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी ने बताया कि इनके भय से लोग इनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाने और गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। इस कारण 16 दिसंबर 2023 को कोतवाली जौलजीबी में धारा- 2/3 गैंगस्टर एक्ट में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार

पिथौरागढ़। शराब पीकर वाहन चलाने और शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस ने दो वाहन चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
थल पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में प्रवीण कुमार निवासी तड़ीगांव को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। वहीं ग्राम पंचायत पाखूं से मनीष कुमार को पत्नी के साथ झगड़ा करने पर गिरफ्तार किया गया। इधर शराब पीकर मारपीट करने वाले मनीष कुमार निवासी लेपार्ती के खिलाफ धारा 151, 107, 116 व 116(3) सीआरपीसी में कार्रवाई की गई।

वहीं एसआई प्रियंका मौनी ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले कल्याण सिंह निवासी मेयू पोस्ट बारमा को गिरफ्तार कर उसके वाहन को सीज किया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 168 लोगों का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed