फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India Nepal Border: Two-lane motor bridge started to be built between India and Nepal

India Nepal Border: भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर टू-लेन मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू

Thu, 26 Jan 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 26 Jan 2023 12:31 AM IST
सार

लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एबी कांडपाल ने बताया कि छारछुम में मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। तय समय पर निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
India Nepal Border: Two-lane motor bridge started to be built between India and Nepal
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के छारछुम में भारत- नेपाल के बीच बनने वाले मोटर पुल का निर्माण कार्य शु? - फोटो : PITHORAGARH

विस्तार

धारचूला के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर बनने वाले टू-लेन स्टील गार्डर मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पुल का सितंबर 2022 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिलान्यास किया था। पुल बनने से दोनों देशों के बीच व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन


लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एबी कांडपाल ने बताया कि छारछुम में मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। तय समय पर निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार की लागत से 110 मीटर स्पान मोटर पुल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि भारत-नेपाल सीमा पर अब तक मात्र चंपावत जिले के बनबसा में ही मोटर पुल है जिस कारण यहां लोगों को 160 किमी दूर बनबसा जाना पड़ता था। हालांकि पूर्व में भारत के झूलाघाट में मोटर पुल का निर्माण होना था जिसके लिए सर्वे भी हुआ लेकिन प्रस्तावित पंचेश्वर बांध के चलते झूलाघाट के डूब क्षेत्र में आने से मामला लटक गया। इसके बाद दोनों देशों की सरकारों एवं स्थानीय प्रशासन ने टनकपुर-तवाघाट हाईवे किनारे बलुवाकोट और धारचूला के बीच छारछुम में मोटर पुल निर्माण के लिए सहमति बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed