फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two killed by being hit by debris, one injured

मलबे की चपेट में आने से दो की मौत, एक घायल

Tue, 02 Aug 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/नाचनी/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/नाचनी/डीडीहाट Updated Tue, 02 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two killed by being hit by debris, one injured
मलबे की चपेट में आकर खाई में गिरी बाइक और बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला

जिले में अलग-अलग स्थानों पर मलबे की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मजदूर था, जबकि दूसरा एलआईसी एजेंट।

विज्ञापन


पहली घटना में धारचूला तहसील मुख्यालय से 35 किमी दूर सिर्खा-पांगला मार्ग पर सिरचानी के पास सोमवार शाम लगभग 7 बजे पहाड़ी से गिरे मलबे के साथ खाई में गिरने से पांगला निवासी हयात सिंह (32) पुत्र हर लाल सिंह की मौत हो गई। हयात सिर्खा में मजदूरी करता था और घर लौटते वक्त यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


क्वीटी निवासी एलआईसी एजेंट गोविंद सिंह (33) पुत्र खुशाल सिंह मंगलवार सुबह बाइक से डीडीहाट जा रहा था। थल-मुनस्यारी मार्ग पर क्वीटी से तीन किलोमीटर दूर मुकरम के पास सुबह 7.30 बजे पहाड़ी से गिरे मलबे के साथ  बाइक समेत करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिले में अब तक सफर के दौरान भूस्खलन की चपेट में आकर पांच लोगों की जान चली गई है। वहीं, मिर्थी पोस्ट आफिस में कार्यरत पोस्टमैन राजेंद्र सिंह मेहता पहाड़ी से गिरे मलबे के साथ 100 मीटर खाई में गिर गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शाम सात बजे उस वक्त हुई जब वह डाक बांटकर अपने घर मिर्थी लौट रहे थे। सोमवार रात वह खाई में पड़े रहे। सुबह घूमने वालों की उन पर नजर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed