फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two houses, collapse

डीडीहाट और मुनस्यारी में दो मकान ढहे

Thu, 02 Jul 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/मुनस्यारी Updated Thu, 02 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

बुधवार की रात हुई भारी बारिश के दौरान डीडीहाट के बरम बचकुड़ी ग्राम पंचायत के फतोड़ी गांव में एक मकान ध्वस्त हो गया। परिवार के सदस्य उस समय घर से बाहर होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। मकान में रखा सारा सामान राशन, कपड़े मलबे में दब चुका है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान आनंद सिंह देउपा ने तहसीलदार को घटना की जानकारी दी। तहसीलदार पीसी पंत ने बताया कि राजस्व विभाग को क्षति का आंकलन करने के लिए मौके पर भेज दिया है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र देउपा ने पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन


उधर मुनस्यारी के नया बस्ती गांव में भूली देवी का मकान भी बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया। मकान में रखा सारा सामान मलबे की भेंट चढ़ गया है। तहसीलदार खुशाल राम ने बताया कि घटना स्थल पर राजस्व विभाग की टीम भेज जी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए एसडीएम के माध्यम से डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालम गांव में 83 लोग फंसे
मुनस्यारी। मल्ला जोहार को जोड़ने वाला लिगुरानी नाले में बना पैदल पुल बह जाने से मल्ला जोहार के कई गांवों का संपर्क कट गया है। माइग्रेशन में रालम गांव गए पातो गांव के 83 लोग फंस गए हैं। इनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों का एक जुलाई से स्कूल खुल गया है लेकिन आने के लिए रास्ता न होने के कारण वह पातो गांव नहीं पहुंच पाए हैं। पातो गांव के ईश्वर सिंह नरियाल ने उपजिलाधिकारी को फंसे हुए लोगों की पूरी सूची सौंप दी है। साथ ही मांग की है कि लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed