{"_id":"57a8b9e24f1c1bb361ee4665","slug":"two-days-away-from-the-helicopter-people-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो दिन से नहीं उड़ा हेलीकाप्टर, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से नहीं उड़ा हेलीकाप्टर, लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
Updated Mon, 08 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग के लिए लगातार दूसरे दिन भी हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी।
इस कारण पूजा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टर से जाने के लिए बैठे लोग परेशान रहे। इन दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में विभिन्न लोक देवताओं का पूजन होता है। इस पूजा में परिवार के एक सदस्य का पहुंचना अनिवार्य होता है। लोग रविवार से ही हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे हैं।
हेलीकॉप्टर रविवार की सुबह साप्ताहिक मेंटेनेंस के लिए देहरादून गया है। सोमवार भी हेलीकॉप्टर नहीं लौटा।
गुंजी और गर्ब्यांग जाने वाले रास्ते खराब होने के कारण अब लोग हेलीकॉप्टर से सफर को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। बुजुर्ग और बीमार लोगों को भी इससे काफी मदद मिल रही है। लोगों ने मांग की है कि यदि मेंटेनेंस के लिए हेलीकॉप्टर को देहरादून भेजना पड़े तो उसकी जगह दूसरा हेलीकॉप्टर यहां भेजा जाना चाहिए ताकि गुंजी और गर्ब्यांग के लिए आवागमन बना रहे।
एसडीएम एसके पांडे ने कहा कि हेलीकाप्टर सेवा लोगों को लगातार मिलती रहे इसके प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कभी इस तरह की दिक्कत आती है तो दूसरे हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाएगी।