{"_id":"68e0071cbd0ccc710b075293","slug":"two-convicted-of-molesting-a-minor-get-three-years-imprisonment-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-133279-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले दो दोषियों को तीन साल की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले दो दोषियों को तीन साल की जेल
Fri, 03 Oct 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विशेष सत्र न्यायाधीश शंकर राज की अदालत ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के दो दोषियों को तीन साल जेल की सजा सुनाई है। दोनों को 42,000 रुपये जुर्माना भी चुकाना पड़ेगा।
मामले के मुताबिक, मार्च 2024 में एक व्यक्ति ने पिथौरागढ़ कोतवाली में तहरीर दी। उसने बताया कि गुरना निवासी सूरज अधिकारी और थरकोट निवासी मुकेश कुमार ने थरकोट झील घूमने के लिए गई उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। उसका फोन नंबर मांगा। नंबर न देने पर उस पर अभद्र टिप्पणी की। किसी तरह वह उनके चंगुल से भागकर आई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। इस पर शनिवार को फैसला आया। विशेष सत्र न्यायाधीश ने सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन कर आरोपियों को दोषी करार दिया। दोनों को तीन साल के साधारण कारावास और 42,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की राशि से 30,000 रुपये पीड़िता को देने के आदेश भी दिए हैं। संवाद