फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traveling on the land-Jauljibi road is dangerous

Pithoragarh News: थल-जौलजीबी मार्ग पर सफर है खतरनाक

Tue, 14 Jan 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Traveling on the land-Jauljibi road is dangerous
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी और मुनस्यारी-जौलजीबी मोटर मार्ग कई स्थानों पर खस्ताहाल है। कई स्थानों पर सड़कें संकरी हैं। इससे कई बार दुर्घटनाएं होती हैं। इसके बावजूद सड़कों के सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग के बनिक, गिरगांव, डोर बैंड, हरड़िया, नई बस्ती में और मुनस्यारी-जौलीजीबी मोटर मार्ग में मदकोट से सेविला में कई सालों से सुधारीकरण का कार्य नहीं किया गया। इस कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद भी निर्माणदायी संस्थाओं की ओर से सुधारीकरण का कार्य नहीं किया जा रहा है। सुधारीकरण नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश हैं।
विज्ञापन

पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद सिंह पांगती ने कहा कि थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग कई स्थानों पर खराब है। वाहन चलाने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि अगर मोटर मार्ग के सुधारीकरण का कार्य किया होता तो इससे सुरक्षित यातायात होता। उन्होंने बीआरओ से थल, मुनस्यारी, जौलजीबी मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि अगर सड़क का सुधारीकरण का कार्य किया जाता सुरक्षित यातायात में मदद मिल सकेगी। तारा पांगती ने का कहना है कि मदकोट-मुनस्यारी मोटर मार्ग में कैठी बैंड के पास पांच वर्षों से डेंजर जोन बना हुआ है। उन्होंने शासन प्रशासन से शीघ्र सड़क का सुधारीकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed