फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water line snapped due to landslide in Zarabijli; hardship increases for 40 families

Pithoragarh News: जाराबिजली में भूस्खलन से पेयजल लाइन टूटी, 40 परिवारों की बढ़ी दिक्कत

Mon, 14 Sep 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line snapped due to landslide in Zarabijli; hardship increases for 40 families
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील के जाराजिबली में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे तोल तल्ला और मल्ला बैकोट गांवों में 40 परिवारों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से 200 से अधिक लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को बरसाती नालों और प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान दुर्गा देवी, करिश्मा बिष्ट समेत अन्य ग्रामीणों ने पेयजल लाइन की जल्द मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। प्रधान ने प्रशासन से भूस्खलन की चपेट में आने से खतरे में आए मकानों की सुरक्षा के लिए भी तत्काल आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed