{"_id":"6aa8336c85e45198e3070158","slug":"208-complaints-received-at-the-public-grievance-meeting-most-resolved-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-144358-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जनता मिलन में 208 शिकायतें पहुंचीं, ज्यादातर का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जनता मिलन में 208 शिकायतें पहुंचीं, ज्यादातर का निस्तारण
Mon, 14 Sep 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने 208 शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकतर मामलों में मौके पर त्वरित कार्रवाई की गई जबकि अन्य प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सोलर स्ट्रीट लाइट, प्रधानमंत्री आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, आर्थिक सहायता, सुरक्षा दीवार, तारबाड़ और किसान सम्मान निधि से संबंधित मामले प्रमुख रहे।
ग्राम किमवाड़ी निवासी जशोधर पचौली ने तालाब का कार्य पूरा होने के बाद भुगतान नहीं होने की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर जिला मत्स्य प्रभारी ने मौके पर ही समस्या का निस्तारण कर दिया।
सैदोला बोरा की बसंती देवी ने आवास और आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की। भगाना-भंडारी के ग्रामीणों ने नारियलगांव बाजार में पांच सोलर लाइट लगाने और दियूरी के हिमांशु जोशी ने फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ व सोलर लाइट लगाने की मांग रखी।
विज्ञापन
यहां डीएफओ धिनो पुरुषोत्तमन, परियोजना निदेशक अजय सिंह, अर्थ व संख्याधिकारी दीपकीर्ति तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार आदि थे।