फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Travel only after seeing the traffic plan on 16th January

Pithoragarh News: 16 जनवरी को ट्रैफिक प्लान देखकर ही कीजिएगा यात्रा

Sun, 14 Jan 2024 12:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 12:05 PM IST
विज्ञापन
Travel only after seeing the traffic plan on 16th January
पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी के 16 जनवरी को पिथौरागढ़ आगमन को लेकर पुलिस ने यातायात नियम में बदलाव किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने सभी वाहन चालकों को नियमों का पालन करने और पुलिस टीम को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वड्डा तिराहा से रोडवेज तिराहा जीरो जोन रहेगा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। धारचूला सड़क से आने वाले वाहन पंडा बाईपास से एपीएस, जाखनी, कुमौड़ तिराहा और टनकपुर तिराहे पर यात्रियों को उतारने के बाद केमू स्टेशन, गुप्ता तिराहा-अपटेक तिराहा होते हुए डिग्री काॅलेज और जीआईसी में पार्क होंगे।
विज्ञापन

चंडाक की ओर से आने वाले वाहन सवारियों को सिल्थाम में उतारने के बाद डिग्री कॉलेज और जीआईसी में पार्क किए जाएंगे। झूलाघाट से आने वाले वाहन यात्रियों को रोडवेज स्टेशन पर उतारेंगे। इसके बाद यह वाहन केमू स्टेशन से गुप्ता तिराहा, अपटेक तिराहा होते हुए डिग्री काॅलेज और जीआईसी में पार्क किए होंगे। घाट पनार से आने वाले वाहन सवारियों को रोडवेज पर उतारने के बाद केमू स्टेशन , गुप्ता तिराहा, अपटेक तिराहा होते हुए डिग्री काॅलेज में पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम से टकाना, गुप्ता तिराहा अपटेक तिराहा और गुप्ता तिराहा से केमू स्टेशन, रोडवेज स्टेशन, सिल्थाम रोड पर कोई भी चौपहिया और दोपहिया वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से नगर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दौरान धारचूला से आने वाले भारी वाहनों को जाजरदेवल और घाट की ओर से आने वाले भारी वाहनों को धमौड़ में पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed