फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trade union officials administered the oath

व्यापार संघ पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sun, 21 Aug 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 21 Aug 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Trade union officials administered the oath
शपथग्रहण समारोह में पिथौरागढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को रविवार को जिला पंचायत सभागार में शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कारोबारियों के हितों की किसी भी दशा में अनदेखी नहीं की जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि यदि किसी व्यापारी के साथ कोई दिक्कत आती है तो पूरा व्यापार मंडल किसी भी वक्त मदद के लिए तैयार रहेगा।

विज्ञापन


जिला पंचायत के खचाखच भरे हाल में सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर को, विधायक मयूख महर ने महासचिव संतोष बिष्ट को, उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री नवीन वर्मा ने उपाध्यक्ष आशीष सौन को, व्यापार मंडल के प्रधान संरक्षक भूपेंद्र सिंह माहरा ने कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी को और नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस दौरान जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, देवेंद्र बिष्ट, रवींद्र बिष्ट मालदार, सीडीओ आशीष चौहान, नैनीताल उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री हर्षवर्धन पांडे, मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश पुनेड़ा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पवन जोशी, वरिष्ठ व्यापारी त्रिभुवन साह आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री जनक जोशी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed