फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourists reached to pithoragarh.

जंगलों में भटके पर्यटकों को पिथौरागढ़ भेजा गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tourists reached to pithoragarh.
रास्ता भटकने से मुनस्यारी के खलियाटॉप में भटके बरेली के पर्यटक। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मुनस्यारी के खलिया ट्रैक पर गए बरेली के पर्यटक संतोष कुुमार और विशाल गंगवार को रेस्क्यू करने के बाद इलाज के लिए पिथौरागढ़ लाया जा रहा है। दोनों पर्यटक अब स्वस्थ हैं। प्रशासन की देखरेख में रास्ते में उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

खलिया और बिर्थी के जंगलों से रेस्क्यू करने के बाद बुधवार को पर्यटक संतोष और विशाल का पहले क्वीटी अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एंबुलेंस से प्रशासन की देखरेख में पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा गया। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज किया जाएगा। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पर्यटक अब पहले से बेहतर हैं। दोनों पर्यटक बातचीत कर पा रहे हैं। रविवार को खलिया ट्र्रैक पर गए दोनों पर्यटक अचानक रास्ता भटक गए थे। इसके चलते वे बिर्थी और खलिया क्षेत्र के बीच जंगल में फंस गए थे।
विज्ञापन

इसकी सूचना उन्होंने ईडीसी के अध्यक्ष बृजेश धर्मशक्तू को दी थी। इसके बाद प्रशासन, पुलिस और आईटीबीपी दोनों की खोज में जुट गई। दो दिन की मशक्कत के बाद मंगलवार को उन्हें जंगल में खोजा गया। इसमें से एक की हालत खराब थी। संज्ञान लेते हुए सीएम ने हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू करने के निर्देश डीएम डॉ. आशीष चौहान को दिए थे। मौसम खराब होने से हेलिकाप्टर से उन्हें रेस्क्यू नहीं किया जा सका। उन्हें सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed