फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tomorrow will be clear, the leisurely vote

कल मौसम साफ रहेगा, इत्मीनान से करें मतदान

Mon, 13 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow will be clear, the leisurely vote
मौसम - फोटो : अमर उजाला

मतदान के दिन 15 फरवरी को मौसम को लेकर अब तक चली आ रही आशंकाओं पर मौसम विभाग ने पूर्ण विराम लगा दिया है। 15 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। दोपहर बाद हल्के और मध्यम स्तर के बादल दिखेंगे, लेकिन बारिश, बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। सुबह आठ बजे से मतदान होगा। उस समय हल्की सी ठंड रहेगी, लेकिन सुबह 11 बजे से धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि 15 फरवरी को खुशनुमा मौसम के बीच लोग इत्मीनान से मतदान करें।

विज्ञापन


मौसम विभाग का स्थानीय कार्यालय चुनाव को देखते हुए मौसम पर लगातार नजर रख रहा है। सोमवार को जारी अपडेट में कहा गया कि अब अगले तीन-चार दिन तक मौसम में कोई खास बदलाव आने वाला नहीं है। ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रहेगा। घाटी वाले इलाकों में दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
विज्ञापन


चुनाव के दिन मौसम को लेकर प्रशासन भी खासी चिंता में था। मौसम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों के लिए कई प्रकार की व्यवस्थाएं की हैं। हिमपात या बारिश होने की स्थिति में आईटीबीपी और एसएसबी से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने में मदद की अपील की गई है। इधर, मौसम सुधरने से प्रशासन को बड़ी राहत मिली है। साथ ही पोलिंग पार्टियों की परेशानी भी दूर हुई है। उधर, पिछले दो-तीन दिन से मौसम साफ रहने के कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब केवल सुबह और शाम के समय ही ठंड का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed