फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Today is a very special day, leave the house and pass the voting test in the first division

आज का दिन बेहद खास, घर से निकलें और मतदान की परीक्षा फर्स्ट डिविजन में करें पास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Today is a very special day, leave the house and pass the voting test in the first division
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में विधानसभा चुनाव के मतदान केंद्र में जाने को तैयार आईटीबीपी के जवान। ? - फोटो : CHAMPAWAT
पिथौरागढ़/चंपावत। आखिर वह घड़ी आ गई है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। सोमवार को जनता अगले पांच सालों के लिए अपना विधायक चुनेगी। प्रशासन और राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव की पूरी तैयारी की जा चुकी है। आज सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम छह बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 395947 मतदाता करेंगे। जिले में इस बार 204900 पुरुष और 191046 महिला मतदाता है, जबकि एक ट्रांसजेंडर मतदाता है। इस बार 12823 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चंपावत जिले में 203256 भाग्य विधाता प्रत्याशियों की तकदीर लिखेंगे। यहां दो सीटों पर सात-सात दावेदार मैदान में हैं। चंपावत सीट पर 96016 मतदाता 151 मतदेय हैं जबकि लोहाघाट सीट पर 107240 मतदाता 182 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन

धारचूला विधानसभा सीट
कांग्रेस : हरीश धामी
भाजपा : धन सिंह धामी
आप : नारायण सोराड़ी
उक्रांद : रमेश थलाल
बसपा : गोविंद राम
सप : मंजू देवी
निर्दलीय : कैलाश पांगती
निर्दलीय : जीवन सिंह ठाकुर
डीडीहाट विधानसभा सीट
भाजपा : बिशन सिंह चुफाल
कांग्रेस : प्रदीप पाल
उक्रांद : गोविंद सिंह
आप : दीवान सिंह मेहता
सपा : सुरेंद्र सिंह गुरुंग
निर्दलीय : किशन भंडारी
निर्दलीय : अनिल सिंह
पिथौरागढ़ विधानसभा सीट
भाजपा : चंद्रा पंत
कांग्रेस : मयूख महर
आप : चंद्रप्रकाश पुनेड़ा
सपा : वीरेंद्र सिंह
बसपा : खुर्शीद अहमद
आजाद पार्टी : कार्तिक टम्टा
निर्दलीय : नितिन मारकाना
गंगोलीहाट विधानसभा सीट
भाजप : फकीर राम
कांग्रेस : खजान चंद्र
उक्रांद : हरि प्रसाद
आप : बबीता चंद्र
बसपा : रेखा
सपा : बलराम
चंपावत सीट के प्रत्याशी
भाजपा : कैलाश चंद्र गहतोड़ी
कांग्रेस : हेमेश खर्कवाल
आप : मदन सिंह महर
सपा : मो. हारुन
बसपा : राकेश चंद्र वर्मा
निर्दलीय : जगदीश भट्ट
निर्दलीय : दीपक बेलवाल।
लोहाघाट सीट के प्रत्याशी
भाजपा : पूरन सिंह फर्त्याल
कांग्रेस : खुशाल सिंह अधिकारी
आप : राजेश बिष्ट
सपा : निसार खान
निर्दलीय : हिमेश कलखुड़िया
निर्दलीय : धीरज सिंह
निर्दलीय : प्रकाश सिंह धामी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed