फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three years of cleanliness drive to save mountains from plastic waste

पर्वतों को प्लास्टिक कचरे से बचाने के लिए तीन सालों से चला रहे सफाई अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three years of cleanliness drive to save mountains from plastic waste
पहाड़ियों में जमा प्लास्टिक कचरे को एकत्र करता युवा। फाइल फोटो। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। प्लास्टिक इंसानों की ही नहीं पर्वतों की सेहत भी बिगाड़ रहा है। पर्यटकों और ट्रेकरों के छोड़े गए प्लास्टिक कचरे से जैव विविधता को खतरा होने के कारण पहाड़ों की खूबसूरती पर भी दाग लग रहा है। पहाड़ियों को कूड़ा मुक्त करने के लिए आइस संस्था के सदस्य भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के साथ मिलकर पिछले तीन सालों से सफाई अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

जब से साहसिक पर्यटन बढ़ा है खूबसूरत पर्वत प्लास्टिक कचरे से पट गए हैं। ट्रेकर और पर्यटक सामान के लिए अपने साथ प्लास्टिक की बोतलें और पॉलीथिन ले जाते हैं। उपयोग के बाद इस कचरे को वहीं पर छोड़ देते हैं। पहाड़ियों और खूबसूरत बुग्यालों में प्लास्टिक कचरा बिखरने से वहां पर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। यहां तक कि जैव विविधता भी खतरे में पड़ने लगी है। प्लास्टिक कचरे के बोझ से कराह रहे पर्वतों को बचाने के लिए आइस संस्था के सदस्य भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के साथ मिलकर वर्ष 2017 से काम कर रहे हैं। संस्था के सचिव वासु पांडेय ने बताया कि वर्ष 2017 से लगातार प्रमुख पर्यटन स्थलों वाली पहाड़ियों में जाकर प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर नीचे लाया जाता है। इसके बाद इसका निस्तारण किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में मुनस्यारी के खलिया और पिंडर क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भी पर्वतों में जमा प्लास्टिक कचरे को नीचे लाकर निस्तारित किया गया। वासु पांडेय ने बताया कि सफाई कार्यक्रम के साथ ही उनकी संस्था स्कूलों और गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करती है। इसके अलावा प्लास्टिक की खाली बोतलों के प्रयोग के बारे में बताया जाता है। ताकि प्लास्टिक कचरे का सदुपयोग हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed