{"_id":"6a907d027cd0d5aa700ba7bf","slug":"three-roads-connecting-china-border-remain-closed-for-seven-hours-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-146096-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चीन सीमा को जोड़ने वाली तीनों सड़कें सात घंटे रहीं बंद, यात्रियों को झेलनी पड़ी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चीन सीमा को जोड़ने वाली तीनों सड़कें सात घंटे रहीं बंद, यात्रियों को झेलनी पड़ी दिक्कतें
Thu, 27 Aug 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। जिस मुख्यालय में चार तो धारचूला में सबसे अधिक 67 एमएम बारिश हुई। भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-धारचूला, तवाघाट-गुंजी और थल-मुनस्यारी तीनों सड़कें करीब सात घंटे बंद रहीं। सड़कों के दोनों तरफ फंसे सैकड़ों वाहन और यात्रियों को आवाजाही शुरू होने का लंबा इंतजार करना पड़ा।
बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे के करीब चीन सीमा को जोड़ने वाला धारचूला-तवाघाट हाईवे कुलागाड़, ऐलागाड़ में बोल्डर, मलबा गिरने से बंद हो गया। आदि कैलाश को जोड़ने वाली तवाघाट-गुंजी सड़क पर भी मलघाट के पास तड़के चार बजे के करीब भारी भूस्खलन होने से आवाजाही ठप हो गई। महेंद्र गर्ब्याल, धीरेंद्र फिरमाल ने बताया कि दोनों सड़कों के बंद होने से दारमा, व्यास और चौंदास घाटी के साथ ही चीन सीमा का संपर्क कट गया। सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में यात्री और वाहन फंसे रहे।
बीआरओ ने दोपहर करीब 12 बजे मलबा और बोल्डर हटाकर संपर्क बहाल किया। वहीं थल-मुनस्यारी सड़क भी रातीगाड़ और हरड़िया के पास मलबा आने से पांच बजे के करीब बंद हो गई।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व के लिए बड़ी संख्या में लोग मुनस्यारी, नाचनी आदि स्थानों पर जा रहे थे। सड़क बंद होने से इन जगहों पर यात्री और वाहन फंस गए। यात्रियों को वाहनों में बैठकर सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा।
दोपहर 11 बजे के करीब लोनिवि ने बमुश्किल मलबा और बोल्डर हटाकर आवाजाही सुचारू कराई। तब जाकर यात्री और वाहन चालक गंतव्य को रवाना हुए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने कहा कि सड़कों को खोलने के लिए पर्याप्त जेसीबी तैनात हैं। जल्द सभी सड़कों पर आवाजाही शुरू होगी।
नौ ग्रामीण मोटर मार्ग बंद, पांच खुले
भूस्खलन से 14 ग्रामीण मोटर मार्ग बृहस्पतिवार सुबह बंद हो गए। इससे संबंधित इलाकों में वाहनों का आवागमन न होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद सुवालेक-झूणी, जौलजीबी-झूलाघाट सहित पांच ग्रामीण मोटर मार्गों पर आवागमन सुचारु हो गया, जबकि नौ मार्ग शाम तक नहीं खुल पाए। आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। बड़ी संख्या में बहनें भाइयों के घर जाएंगी। ऐसे में बहनों को सड़कें बंद होने से पैदल सफर कर भाइयों के घर पहुंचना होगा।
जिले में बारिश का आंकड़ा(एमएम में)
पिथौरागढ़ 4.0
बेरीनाग 13.2
मुनस्यारी 8.2
बंगापानी 44.0
डीडीहाट 4.2
धारचूला 67.6
कनालीछीना 14.2
तेजम 30.0