फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three drivers arrested for driving under the influence of alcohol

Pithoragarh News: नशे में वाहन दौड़ाने वाले तीन चालक गिरफ्तार

Thu, 08 May 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three drivers arrested for driving under the influence of alcohol
पिथौरागढ़। पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले तीन चालकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालक भूमियाथल निवासी ललित सिंह, न्वाली निवासी दीपक जोशी, भौतड़ी निवासी प्रवीण जोशी की जांच की गई। इसमें तीनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। एसपी रेखा यादव ने कहा कि तीनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। तीनों के वाहन भी सीज कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

--
नियमों के उल्लंघन पर 91 लोगों का चालान

पिथौरागढ़। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने और यातायात नियमों के उल्लंघन में 91 लोगों का चालान किया गया। एसपी रेखा यादव ने कहा कि कानून और यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आगे भी अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन


--
शांति भंग में एक गिरफ्तार

पिथौरागढ़। डीडीहाट में पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चन्यालगांव निवासी मनोज कुमार के खिलाफ गालीगलौज कर उत्पात मचाने की शिकायत मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। सीओ केएस रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126, 135, 170 के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
जब्त शराब की गई नष्ट

पिथौरागढ़। न्यायालय के आदेश पर जौलजीबी में पुलिस ने जब्त शराब नष्ट की। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत छह मामलों में अवैध शराब बरामद की गई थी। न्यायालय के आदेश पर इसे नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। संवाद

--
किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर चार का चालान

पिथौरागढ़। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने चार मकान मालिकों का 40 हजार रुपये का चालान किया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि नगर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। नीरज चौहान, महेंद्र सिंह, बसंत सिंह, गौरव पोखरिया ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। ऐसे में चारों मकान मालिकों का 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया। कहा बगैर सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed