फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There will be open recruitment for one thousand posts in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में एक हजार पदों के लिए होगी खुली भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
There will be open recruitment for one thousand posts in Pithoragarh
पिथौरागढ़। जिला सेवायोजन कार्यालय में 29 अगस्त को विशाल रोजगार मेला लगाया जाएगा जिसमें इंजीनियरों के एक हजार पदों के लिए खुली भर्ती होगी। इच्छुक बेरोजगार रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी ने वाईएस रावत बताया कि रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। नोएडा की एचसीएल ट्रेनिंग और स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड साफ्टवेयर इंजीनियर, डिजायनिंग इंजीनियर, डाटा इंजीनियर सहित एक हजार पदों के लिए भर्ती करेगा। भर्ती में भाग लेने वाले वाले युवाओं को इंटरमीडिएट परीक्षा गणित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। भर्ती की आयु 18 से 22 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन

भर्ती होने वाले युवाओं को कंपनी प्रशिक्षण देगी। प्रशिक्षण अवधि में 10 हजार रुपये और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 1.70 लाख से 2.20 लाख तक वार्षिक मानदेय दिया जाएगा। युवाओं को मेडिकल, फैमिली बीमा आदि सुविधाएं भी दी जाएंगी। युवाओं को भर्ती के लिए अपने शैक्षिक अभिलेखों के साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, स्थायी, जाति प्रमाण पत्र और स्मार्ट फोन साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed