{"_id":"662e84e1ae21c2e75b00eeb0","slug":"there-is-only-smoke-in-the-atmosphere-due-to-fire-in-the-forests-of-didihat-pithoragarh-news-c-8-1-hld1026-349384-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट के जंगलों में आग से वातावरण में धुआं ही धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट के जंगलों में आग से वातावरण में धुआं ही धुआं
Sun, 28 Apr 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
धुंध के कारण नजरों से ओझल हुई सिराकोट मंदिर की पहाड़ी। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट/ पिथौरागढ़। जंगलों में लगी आग अब आबादी तक पहुंचने लगी है। डीडीहाट के प्रसिद्ध सिराकोट मंदिर की तलहटी में शुक्रवार की रात से आग लगी है। इसके अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के नजदीक में भी आग की लपटें उठने से ग्रामीण नुकसान की आशंका से डरे हुए हैं।
डीडीहाट के पमस्यारी, घनधूरा, कांडे बरला, चिरकटिया, ननपापू, धौलेत और आकोट के जंगलों में भयंकर आग लगी हुई है। पमस्यारी के जंगलों की आग अब सिराकोट मंदिर तक पहुंच गई है। सिराकोट मंदिर में हर साल सैकड़ों की संख्या में पौधरोपण किया जाता है। इस आग से सैकड़ों पौधे जलकर नष्ट हो गए। जंगलों में लगी आग से पूरे क्षेत्र में धुंध छा गई है।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि डीडीहाट नगर से सिराकोट का मंदिर भी धुंध के कारण नहीं दिख रहा है। वन रेंजर बीएस अल्मिया ने बताया कि जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीमें प्रयास कर रही हैं। यदि कोई जंगल में आग लगाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अस्कोट से लेकर कनालीछीना तक के अधिकांश चीड़ के जंगल भी आग की चपेट में आकर जल चुके हैं।
विज्ञापन
जंगल की आग से मवेशियों का चारा जला
अस्कोट। जंगलों में लगी आग के आबादी तक पहुंचने से ग्रामीणों को भी नुकसान होने लगा है। कई स्थानों पर पशुओं के लिए रखा सूखा चारा जलकर राख में बदल रहा है। अस्कोट क्षेत्र के झारसिम गांव में ममता धामी की गोशाला के पास रखी मवेशियों की घास आग की चपेट में आ गई। इससे ममता को 10 हजार का नुकसान होने का अनुमान है। पीड़ित ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। संवाद