{"_id":"6845bcc67d921bcb0d025029","slug":"there-is-a-risk-of-accident-at-more-than-50-places-on-the-19-km-road-of-jarajibali-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-128850-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जाराजिबली की 19 किमी की सड़क पर 50 से अधिक जगह हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जाराजिबली की 19 किमी की सड़क पर 50 से अधिक जगह हादसे का खतरा
Sun, 08 Jun 2025 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से जारा जिबली को जोड़ने वाली सड़क इस तरह है बदहाल। संवाद
रमेश धामी
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली ग्राम पंचायत जारा जिबली की सड़क बदहाल है। 19 किलोमीटर की सड़क पर लगभग 50 से अधिक जगहों पर हादसा होने का खतरा है। इससे ग्रामीणों के साथ ही छिपला केदार दर्शन के लिए आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मानसूनकाल करीब है और सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की अवधि भी समाप्त हो चुकी है लेकिन ग्राम पंचायत जारा जिबली की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। तहसील मुख्यालय से बाननी तक 19 किमी सड़क बनी है। इसका निर्माण कार्य करीब पांच वर्ष पहले पूरा हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक कई जगहों पर हादसों का खतरा बना हुआ है। हल्की बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे बरसात के दिनों में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण और छिपला केदार दर्शन के लिए आवाजाही करने वाले श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर वाहन चला रहे हैं। गड्ढों के कारण वाहनों के रपटने और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। प्रतिदिन करीब 400 से अधिक ग्रामीण वाहन से रोजमर्रा का सामान लेने के लिए बाजार तक आवाजाही करते हैं। सामान लेने आने वाले ग्रामीणों को कई जगहों पर उतरकर पैदल चलना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
जानकारी के बावजूद भी नहीं हो पाई सड़क की मरम्मत
ग्रामीण रूप सिंह, भगत सिंह, विक्रम सिंह, पान सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कार्य निर्माण के दौरान कई जगहों पर डामरीकरण और नालियाें का कार्य भी पूरा नहीं किया गया। सड़क की स्थिति की जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई। बावजूद हादसों का खतरा बने जगहों पर सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। कहा इन जगहों पर कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से बदहाल सड़क के मामले में तुरंत संज्ञान लेकर सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है।
कोट
सड़क पर गड्ढों के कारण हादसा संभावित जगहें चिह्नित कर जल्द कार्य कराया जाएगा। सड़क किनारे नालियों चोक न हों इसके लिए झाड़ियों की कटाई कराई जाएगी। - किशन सिंह ऐरी, एक्शन पीएमजीएसवाई धारचूला