फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is a need to keep an eye on children to protect them from drug abuse.

Pithoragarh News: नशे से बचाने के लिए बच्चों पर नजर रखने की जरूरत

Mon, 10 Jun 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 10 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
There is a need to keep an eye on children to protect them from drug abuse.
पिथौरागढ़। युवाओं में बढ़ते ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों का बढ़ता उपयोग एक विकराल समस्या बन चुका है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों पर नजर रखने की जरूरत है। यह विचार तीलू रौतेली और शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त डॉ. मंजूबाला ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत पिथौरागढ़ के धमौड़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंजूबाला ने कहा कि ड्रग माफिया अपना जाल स्कूल, काॅलेज के आसपास बड़ी चालाकी से फैलाते हैं। ऐसे में बच्चों का जीवन बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को सचेत रहने की जरूरत है। शिक्षिका ईश्वरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशे का चलन जिस तरह से बढ़ रहा है वह चिंताजनक है। नशा शरीर का नाश तो करता ही है आर्थिक रूप से भी संबंधित व्यक्ति बरबाद हो जाता है। कार्यक्रम में डॉ. तारा सिंह और पूर्व सैन्य अधिकारी नरेंद्र चंद ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निकिता बोहरा, विमला पंत, मीना सामंत, उपासना भैसोड़ा, गीता पंत, प्रेमा भैसोड़ा, भागीरथी भट्ट, ममता पंत, गायत्री, चित्रांसी पांडेय, आरती अरोड़ा, रेनू बोरा, चेतन, रिया,आदित्य, बसंत भट्ट, गौतम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed