फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There are 30 youth in Kliatop skiing

खलियाटॉप में 30 युवा कर रहे हैं स्कीइंग

Sun, 31 Jan 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़ Updated Sun, 31 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
There are 30 youth in Kliatop skiing
3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप में स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण के दौरान रविवार को युवाओं ने स्कीइंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी हासिल की। बर्फ में संतुलन बिगड़ने पर फिसलने का डर रहता है। इसलिए स्कीइंग के दौरान संतुलन बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से यह प्रशिक्षण आइस संस्था करा रही है। आइस संस्था के प्रशिक्षक सुरेंद्र पंवार और बासु पांडे ने कहा कि युवाओं में स्कीइंग को लेकर खासा उत्साह है। अधिकांश युवाओं को पहली बार ही स्कीइंग का मौका मिला है। प्रशिक्षण में पिथौरागढ़ जिले के 30 युवा भाग ले रहे हैं। इनको दस दिनों तक स्कीइंग की बेसिक जानकारी दी जाएगी। उसके बाद इन युवाओं में से चयनित युवाओं को अगला कोर्स कराया जाएगा। खलियाटॉप में इस समय पर्याप्त बर्फ है। इस कारण स्कीइंग प्रशिक्षण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है। प्रशिक्षण में लक्ष्मण राम और खुशाल राम भी सहयोग दे रहे हैं। रविवार को मौसम खराब होने के बावजूद प्रशिक्षण जारी रखा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed