फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The villagers of Chaubati staged a sit-in

Pithoragarh News: चौबाटी के ग्रामीणों ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Chaubati staged a sit-in
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी डीडीहाट की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए चिल्ड्रन पार्क में बेमियादी आंदोलन किया जा रहा है। इसके 17वें दिन चौबाटी क्षेत्र के ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन

गोविंद देउपा, कमला देवी, हरुली देवी, नित्यानंद जोशी ने शुक्रवार को धरना देकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कमला चौसाली ने कहा कि गांव वाले इलाज के लिए डीडीहाट पहुंचते हैं लेकिन यहां से उनको रेफर करके दूर भेज दिया जाता है। श्याम सिंह कन्याल ने सरकार से सीएचसी में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। पुष्कर, मंजू देवी, नारायणी देवी, दान सिंह, हरीश प्रसाद, हयात सिंह, पूरन बोरा समेत स्याल्बे, भालूउडियार, मड़, मल्ली भैंस्यूड़ी, नायल के ग्रामीणों ने धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed