{"_id":"32d66641f857c17fe92aeabb00ae10b5","slug":"the-teachers-did-not-pay-for-three-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को सितंबर से वेतन नहीं मिला है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की विण ब्लॉक इकाई ने विधायक मयूख महर के माध्यम से मुख्यमंत्री के सामने यह मामला उठाया है।
विज्ञापन
संगठन ने विधायक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि वेतन न मिलने से शिक्षक आर्थिक संकट में हैं। शिक्षकों को बोनस और एरियर का भी भुगतान नहीं हुआ है। कहा है कि एसएसए के तहत मिली सामान्य धनराशि से शिक्षकों के वेतन का भुगतान होता है। इस समय इस मद में केवल 1.64 लाख रुपये हैं, जबकि एसएसए शिक्षकों के एक माह के वेतन लिए करीब दो लाख रुपये चाहिए होते हैं। इस हिसाब से तीन महीने के वेतन के लिए छह लाख रुपये की आवश्यकता है। संगठन ने एसएसए शिक्षकों को कोषागार के माध्यम से वेतन का भुगतान करने की मांग की है। इस दौरान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, मंत्री मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष सरिता पंत, लीलांबर जोशी, नरेश पुनेठा, मनोज कुमार, सरिता पंत, प्रमिला वल्दिया, जया जोशी, जगदीश गिरी, अमर पहाड़िया, पुष्पा ऐरी, भुवन पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन