फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The students burnt the effigy of the college administration

Pithoragarh News: छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका

Mon, 21 Aug 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
The students burnt the effigy of the college administration
चंपावत महाविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंकते छात्र नेता। संवाद
चंपावत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन पर मनमाने रवैये का आरोप लगाते हुए प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान आक्रोशित छात्र-छात्राओ ने महाविद्यालय के बाहर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

सोमवार को मुकेश महर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से चरित्र प्रमाणपत्र सहित अन्य कार्यों के लिए अनावश्यक इधर-उधर दौड़ाया जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। नाराज छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य का घेराव करते हुए महाविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका। इसमें सुधार न होने पर छात्र नेताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इधर प्रभारी प्राचार्या डॉ. प्रणीता नंद का कहना है कि महाविद्यालय परिसर में सभी प्रकार के कार्य इमानदारी से किए जा रहे है। छात्र-छात्राओं को चरित्र प्रमाणपत्र महाविद्यालय आने पर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष महर, मुकेश महर, संदीप कुमार, मोहित रावत, रोहित भट्ट, अजय महर, पंकज बोहरा, सुनीता, उषा थ्वाल, हेमा, योगिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीधुरा के विद्यार्थियों ने कुलपति को भेजा ज्ञापन
चंपावत। डिग्री कॉलेज देवीधुरा में परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में बैठने के लिए प्राचार्य के माध्यम से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि बीते वर्ष 2022-23 में बीए दूसरे सेमेस्टर में सेना भर्ती होने के कारण अधिकांश छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए थे। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं ने शीघ्र परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन देने वालों में दीपांशु आर्या, दीपक मेहरा, विपिन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, पवन सिंगवाल, योगेश मेहरा, धीरज सहित अन्य छात्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed