{"_id":"654d09eb68ed115a300d3944","slug":"the-structure-of-the-bridge-connecting-china-border-is-damaged-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-6755-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चीन सीमा को जोड़ने वाले पुल का अपरमेंट क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चीन सीमा को जोड़ने वाले पुल का अपरमेंट क्षतिग्रस्त
Thu, 09 Nov 2023 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
कुटी यांगती नदी पर बने पुल का अपरमेंट क्षतिग्रस्त हो गया है। संवाद
- फोटो : कुटी यांगती नदी पर बने पुल का अपरमेंट क्षतिग्रस्त हो गया है। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के कुटी-यांगती नदी पर नपलचू और गुंजी को जोड़ने वाले पुल का अपरमेंट क्षतिग्रस्त हो गया है। जल्द सुरक्षात्मक कार्य नहीं किया गया तो पुल बह सकता है।
ग्राम प्रधान गुंजी सुरेश सिंह गुंज्याल ने बताया कि इस मानसून काल में कुटी-यांगती नदी का पानी बढ़ने से गुंजी की तरफ के अपरमेंट को नुकसान पहुंचा है। पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना डीएम और एसडीएम को दे दी गई है।
बता दें कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह पुल चीन सीमा और नेपाल सीमा से सटे व्यास घाटी के गांव गुंजी, नाभी, रोंगकांग, कुटी, कालापानी, नाभीढांग, कैलाश मानसरोवर यात्रा, ओम पर्वत और आदि कैलाश को जोड़ता है। यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ही पुल की मरम्मत नहीं कराई तो अगली बरसात में पुल को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रोगकांग अंजू रोंकली का कहना है कि पुल को नुकसान पहुंचने पर व्यास घाटी के चार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के साथ सुरक्षा एजेंसियों को भी तीन से चार सप्ताह तक पैदल यात्रा करनी पड़ेगी। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पुल के अपरमेंट की मरम्मत कराने की मांग की है।