फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students shun admissions at Dharchula and Munsiyari ITIs; 80% of seats remain vacant

Pithoragarh News: धारचूला और मुनस्यारी आईटीआई में प्रवेश लेने से विद्यार्थियों ने बनाई दूरी, 80 फीसदी सीट खाली

Mon, 28 Sep 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Students shun admissions at Dharchula and Munsiyari ITIs; 80% of seats remain vacant
पिथौरागढ़। आईटीआई धारचूला और मुनस्यारी में प्रवेश लेने से विद्यार्थियों ने दूरी बनाई है। नतीजतन सिर्फ 20 फीसदी सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं जबकि 80 फीसदी सीट खाली रह गई हैं। सिर्फ विद्युतकार ट्रेड संचालित होने से दोनों संस्थानों में लगातार छात्रसंख्या घट रही है। लोग नए ट्रेड संचालित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

धारचूला और मुनस्यारी आईटीआई में सिर्फ विद्युतकार ट्रेड संचालित है। इनमें 20-20 सीटों के सापेक्ष चार-चार विद्यार्थियों ने दाखिला कराया है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दोनों संस्थानों में 32 सीट खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

संस्थान के मुताबिक, दोनों आईटीआई में एक ही ट्रेड संचालित होने से विद्यार्थी प्रवेश के लिए रुचि कम दिखा रहे हैं। अन्य ट्रेडों का तकनीकी ज्ञान लेने के लिए विद्यार्थी अन्य संस्थानों का रुख करने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र के लोग और विद्यार्थी लंबे समय से अन्य ट्रेड संचालित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए अन्य संस्थानों में पलायन करना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले शिक्षा सत्र हुए थे अधिक प्रवेश
पिछले शिक्षा सत्र मुनस्यारी आईटीआई में विद्युतकार ट्रेड के 20 सीटों के सापेक्ष 19 विद्यार्थियों ने दाखिला कराया था। सिर्फ एक ही सीट खाली थी। वहीं धारचूला आईटीआई में 20 सीटों के सापेक्ष पांच विद्यार्थी तकनीकी ज्ञान लेने के लिए पहुंचे थे और 15 सीट रिक्त रह गई थीं।


.........
वर्तमान में दोनों ही संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। निश्चित तौर पर इस बार कम विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। नए ट्रेड खुलने पर छात्रसंख्या बढ़ने की उम्मीद है। -हरीश चंद, प्रधानाचार्य, आईटीआई धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article